तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत, 5 गंभीर

Spread the News

सितारगंज। ऊधमसिंहनगर जिले के सितारगंज में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है।

मंगलवार को नयागांव, सितारगंज निवासी 22 वर्षीय हिना पुत्री रईस अहमद और उसकी बड़ी बहन 25 वर्षीय निशा अपनी ममेरी बहन रूबी के साथ भाई की शादी की खरीदारी के लिए सितारगंज बाजार गई थीं। खरीदारी के बाद तीनों बहनें ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। जब ई रिक्शा से उत्तर वह किराया दे रही थी तभी सितारगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बहनों सहित ई-रिक्शा में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनो बहनों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान हिना की मौत हो गई जबकि निशा की रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं रूबी का उपचार जारी है। हादसे के अन्य घायलों रामकुमार गुप्ता, राजेश्वरी गुप्ता, डालचंद कश्यप और प्रेमपाल गंगवार का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही दोनों बहनों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…