948.94 लाख की ट्रंक सीवरेज योजना का हुआ शुभारंभ, सांसद अजय भट्ट और महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया भूमि पूजन….

Spread the News

हल्द्वानी सांसद अजय भट्ट और महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने बृहस्पतिवार को नवाबी रोड (अटल मार्ग) के दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक ट्रंक सीवर योजना का भूमि पूजन एवं शुभारंभ किया। योजना के अंतर्गत नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के वार्ड संख्या 7, 8, 9, 10 एवं 11 के आंशिक क्षेत्र शामिल हैं। इस योजना के प्रस्तावित कार्यों में लगभग 3.09 किलोमीटर ट्रंक सीवर लाइन का निर्माण, 2174 हाउस कनेक्शनों का शिफ्टिंग कार्य तथा सड़क पुनर्निर्माण शामिल है। इस योजना से कुल 2174 परिवार तथा लगभग 22,459 जनसंख्या लाभान्वित होगी।

योजना से होने वाले प्रमुख लाभ

1-क्षेत्र में पूर्व से बनी सीवर लाइन के ओवरफ्लो एवं चोकिंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

2-नागरिकों के स्वास्थ्य एवं जीवन स्तर में सुधार होगा तथा क्षेत्र को सीवर प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।

3-स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती मिलेगी और स्वच्छ वातावरण का निर्माण होगा।

4-जलमल के उचित प्रबंधन से पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

5-जल जनित बीमारियों के फैलाव पर प्रभावी रोक लगेगी।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि मैं क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं, और महापौर बनने के तुरंत बाद से ही प्राथमिकता के आधार पर कार्य कर रहा हूं।”

“यह ट्रंक सीवर योजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान करेगी।”

“हमारा लक्ष्य हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाना है, जिसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।”

“जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है और प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य तेजी से कराए जाएंगे।”

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस योजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम में पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार कटारिया, सहायक अभियंता यतेंद्र लशपाल, जिला अध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, राज्य मंत्री दिनेश आर्य, पार्षद शैलेंद्र दानू, रवि जोशी, सचिन तिवारी, रवि वाल्मीकि, तनुजा जोशी, बिना चौहान, राजेंद्र जीना सहित मंडल अध्यक्ष मधुकर जी, भुवन जोशी, प्रदीप जनौटी एवं मोहन पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डीएम की सख्ती का असर, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण; 90 जिला बदर…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में…

    सीएम धामी का नैनीताल दौरा, नंदा देवी महोत्सव में होंगे शामिल…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर नैनीताल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी…