प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं की बेकाबू कार घर में घुसी, चार की मौत, तीन घायल

Spread the News

उत्तर प्रदेश। के प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बुधवार को प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं का तेज रफ्तार वाहन बेकाबू होकर एक घर में घुस गया। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई है, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बनी है। घर में सो रहे दंपती भी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुपियामऊ चौकी अंतर्गत प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग बबुरहा मोड़ के पास रात 3 बजे की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ग्रामीणों और पुलिस को कार में सवार लोगों को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आनन-फानन में सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा टीयूवी-300 में कुल 7 लोग सवार थे। सभी झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करके लौट रहे थे। मौके पर कोतवाली देहात, भुपियामऊ चौकी, कटरा चौकी, पृथ्वीगंज चौकी, पीआरबी 112 समेत भारी पुलिस बल मौजूद है.टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस और ग्रामीणों को कार में सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आनन-फानन सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि तीन कार सवार और घर में सो रहे दंपती समेत पांच घायल हो गए। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में राजू सिंह (25) निवासी चैनपुर मढौरा बिहार,अभिषेक कुमार सिंह (24) पुत्र राज कुमार सिंह निवासी छपरा बिहार, सौरभ (26) पुत्र विनोद निवासी जनपद रायगढ़ झारखंड और ड्राइवर अभिषेक ओझा (30) पता अज्ञात की मौत हो गई है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…