
हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने JEE Mains-2 परीक्षा में 99.2414 परसेंटेज अर्जित कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसी क्रम में विद्यालय के छात्र सार्थक रावत ने 96.2460 एवं मृदुल नाथ गोस्वामी ने 93.6604364 परसेंटेज प्राप्त कर IIT JEE Advanced हेतु सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त की है।
सर्वज्ञ श्रीवास्तव न केवल अकादमिक क्षेत्र में, बल्कि विद्यालय की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में भी सदैव अग्रणी रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा समस्त विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के निदेशक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया,आयुषी बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा, अकादमिक कोऑर्डिनेटर मनमोहन जोशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने तीनो विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई प्रेषित की है।











