दुखद: मां के साथ आंगनबाड़ी से लौट रही 4 साल की मासूम को रोडवेज बस ने कुचला…..

Spread the News

हल्द्वानी। रानीबाग क्षेत्र में 4 साल की मासूम बच्ची को रोडवेज बस ने कुचल दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान मौके से भाग रहे बस चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तरप्रदेश के बीसलपुर जिला पीलीभीत निवासी जीवन लाल रानीबाग स्थित जैन आयरन में मजदूरी करते हैं। पिछले तीन माह पूर्व वह अपनी पत्नी राजकुमारी और तीन बच्चों को भी अपने साथ ले आए। सोमवार को राजकुमारी पति को खाना परोसकर बच्चों को आंगनवाड़ी से लेने गई थी। बच्चों को वापस घर लाने के दौरान कुछ और बच्चे भी उसके साथ वापस आ रहे थे, तभी नैनीताल की ओर से हल्द्वानी को जा रही रोडवेज बस ने पीछे चल रही 4 साल की मासूम कनक को कुचल डाला। हादसे के बाद चीख पुकार मच गया। हल्ला मचने पर जीवन भी खाना छोड़कर दौड़ा तो देखा कि उसकी मासूम बिटिया की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घटना से गुस्साए लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान मौके से भागने का प्रयास कर रहे बस चालक को लोगों ने पकड़ लिया तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लोगों ने बस को हाथ देकर रोकने का इशारा किया था, लेकिन बस चालक ने बस को नहीं रोका और बच्ची उसकी चपेट में आ गई। परिजनों ने बताया कि कनक तीन बच्चों में दूसरे नंबर की थी। पुलिस के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद बच्ची की मां और अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से न्याय के गुहार लगाई है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…