9 वर्षीय बालिका से दरिंदगी का प्रयास, बालिका के शोर मचाने पर भागा हैवान……

Spread the News

हल्द्वानी। नगर के राजपुर क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। यहां बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कर बताया कि वह अपनी बूढ़ी मां और तीन छोटे बच्चों के साथ रहता है, उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर वह अपनी मां और बच्चों का भरण पोषण कर रहा है। तहरीर के अनुसार पीड़ित की सबसे बड़ी 9 वर्षीय बेटी सोमवार शाम लगभग 5 बजे घर पर थी, तभी स्थानीय निवासी 48 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने उसकी बेटी के साथ गलत हरकत करनी चाही। बच्ची के शोर मचाने पर पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गया। बाद में बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट के साथ भी छेड़- छाड़ की। बताया कि 12अप्रैल की रात लगभग 9 बजे भी आरोपी ने बच्ची के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम देना चाहा था। बच्ची ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व भी आरोपी द्वारा उसके साथ शर्मनाक हरकत की थी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। बालिका के पिता ने पुलिस से आरोपी को कठोर से कठोर दंड दिया जाने की मांग की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    नदी में पानी पीने आई गाय को बाघिन ने बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत..देखें Video

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। कोसी नदी में पानी पीने आई गाय को बाघिन द्वारा निवाला बनाए जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद वन विभाग में…

    ऑपरेशन प्रहार के तहतपुलिस की कार्रवाई,अवैध तमंचे के साथ मुखानी का विरपाल गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिले में नशे एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे व कारतूस के साथ…