बेटी के विवाह का न्योता देने निकले अधेड़ की संदिग्ध मौत, भुजिया घाट के गधेरे में उतराता मिला शव………

Spread the News

हल्द्वानी। भुजियाघाट क्षेत्र में रविवार को गधेरे में शव उतराता देख हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान पवलगड़ कोटाबाग के डाकघर में कार्यरत पोस्टमैन नवीन चंद्र के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार नवीन अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने को सुयालबाड़ी गांव के लिए निकले थे। नवीन की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है

रविवार को पुलिस को गधेरे में शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस ने देखा कि पुल के नीचे गधेरे में एक व्यक्ति डूबा पड़ा था। शव को बाहर निकाल कर तलाशी के दौरान पानी में एक काले रंग का बैग भी मिला। बैग में मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान नवीन चंद्र पुत्र गोविंद बल्लभ निवासी बंदरजूड़ा, बैलपोखरा रामनगर के रूप में हुई। 21 अप्रैल को नवीन की बेटी भावना की शादी थी। पोस्टमैन की मौत से शादी वाले घर में अब मातम का माहौल है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं परिजनों ने सवाल उठाया है कि जब वह अल्मोड़ा के लिए निकले थे तो यहां भुजिया घाट कैसे पहुंचे। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…