स्कूल से घर लौटने के दौरान लापता 10 वीं की छात्रा दिल्ली से बरामद, महज 5 घंटे में पुलिस ने ऑपरेशन को दिया अंजाम….

Spread the News

हल्द्वानी। लालकुआं के मोटहल्दू क्षेत्र से लापता हुई 10 वीं की छात्रा को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। परिजनों द्वारा अनहोनी की आशंका व्यक्त किए जाने पर एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे जिले की पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने महज पांच घंटे में कड़ी मशक्कत करते हुए 50 से अधिक सीसी टीवी कैमरे खंगालने, तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर छात्रा की सटीक लोकेशन दिल्ली में खोज निकाली। एसएसपी के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम तत्काल दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई है। छात्रा पूरी तरह सुरक्षित है। किशोरी को वापस लाकर वैधानिक कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को मोटाहल्दू स्थित निजी स्कूल में 10 वीं की छात्रा दोपहर को लगभग 2 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर के लिए निकली थी, लेकिन जब शाम तक वह घर नहीं पहुँची, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। छात्रा के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्रा को खोजने के लिए सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान गांव के ही निकट झाड़ियां में छात्र के कपड़े मिलने से परिजनों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की थी।

पुलिस टीम लापता छात्रा के परिजनों के भरोसे पर खरी उतरी और महज 5 घंटे में दिल्ली में छात्रा की लोकेशन ढूंढने में सफल रही।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…