नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, 7 इनामी अपराधी गिरफ्तार 2 जिला बदर…..

Spread the News

हल्द्वानी। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशानुसार संपूर्ण नैनीताल जिले में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना प्रभारियों और क्षेत्राधिकारियों को सक्रिय किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य वांछित अपराधियों, वारंटियों की धरपकड़, अवैध शराब व हथियारों की तस्करी रोकना और सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इस अभियान को प्रभावी बनाए रखने को एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

इस अभियान के तहत दिनांक 03.04.2026 से 07.04.2026 तक पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है, जिसका विवरण निम्नवत है।

👉*अपराधियों पर प्रहार (गिरफ्तारी व जिला बदर):*

▫️वांछित अपराधी: 01 गिरफ्तार।

▫️इनामी अपराधी: 06

*कुल 07 शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।*

👉*गुंडा एक्ट:* 02 पेशेवर अपराधियों को जिला बदर किया गया।

👉 *सत्यापन एवं शांति व्यवस्था (BNSS/Police Act):*

▫️शांति भंग/असामाजिक तत्व: 111 व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।

👉 *सत्यापन अभियान:*

▫️ कुल 484 संदिग्ध व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया गया।

▫️कानूनी कार्रवाई: BNS के तहत 01 और BNSS के तहत 06 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।

👉 *यातायात एवं सड़क सुरक्षा (सड़क पर स्टंट और ड्रंकन ड्राइविंग):*

▫️रैश ड्राइविंग, शराब पीकर वाहन चलाने और गलत नंबर प्लेट/हूटर वाले 110 वाहनों पर कार्रवाई।

▫️गंभीर उल्लंघन पर 31 वाहन सीज किए गए।

▫️संबंधित मामलों में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

👉 होटल, ढाबा एवं सार्वजनिक स्थल चेकिंग:

▫️जनपद के कुल 243 होटल, ढाबों, पब और बार का औचक निरीक्षण किया गया ताकि किसी भी अनैतिक गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

*जनता से अपील:*

नैनीताल पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वे जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस स्टेशन या कंट्रोल रूम को दें। आपकी सतर्कता ही समाज की सुरक्षा है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कल इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार, 28 जुलाई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी…

    महिला ने गटका विषाक्त, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर गटकने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…