ऑटो सवार मां के हाथों से फिसली मासूम,मौत…..

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया यहां ऑटो में सवार महिला के हाथ से उसकी ढाई वर्ष की बच्ची फिसल कर सड़क पर गिर गई। हादसे में बच्ची की मौत हो गई जबकि बदहवास मां का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को बिंदुखत्ता निवासी विक्रम सिंह की पत्नी पूनम बिष्ट अपनी ढाई साल की बच्ची के साथ ऑटो से मंगलपड़ाव पहुंची और यहां से दूसरे ऑटो से काठगोदाम के लिए रवाना हुई। यहां काठगोदाम रेलवे स्टेशन के निकट पूनम की गोद से उसकी मासूम बेटी छटक कर सड़क पर जा गिरी। मां के चिखने पर ऑटो चालक ने कुछ आगे जाकर ऑटो रोका। बदहवास मां ऑटो से उतर बच्ची की तरफ दौड़ी लेकिन बच्ची की हालत देखकर बदहवास हो गई। बच्ची और मां को निजी अस्पताल भेजा गया, जहां बच्ची की मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 253 वाहनों का हुआ चालान,40,500 रु का लगाया जुर्माना……. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इन अभियानो के…

    मुख्यमंत्री धामी ने किया मिडिया सेंटर का शिलान्यास, 6.75 करोड़ की लागत से होगा निर्मित…… 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखण्ड में पत्रकारों के सशक्तिकरण, आधुनिक सुविधाओं के विस्तार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में आज एक ऐतिहासिक पहल की…