जंगल में मिला कारोबारी के पिता का शव, 5 दिन से थे लापता……

Spread the News

लालकुआं। 5 दिन पहले मॉर्निंग वॉक के लिए निकले  बुजुर्ग का शव जंगल से बरामद हुआ है। इससे इलाके में सनसनी मच गई है।  सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 2 निवासी 70 वर्षीय तुलसी राम 27 मार्च की तड़के घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले लेकिन घर नहीं लौटे। वहीं, गुरुवार को एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में वन विकास निगम डिपो संख्या-4 के पास जंगल में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त तुलसी राम के रूप में होने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने आशंका जताई है कि बुजुर्ग जंगल से बाहर नहीं निकाल पाए होंगे और उनकी लगातार भूखे रहने के चलते मौत हुई होगी। पुलिस को उनकी मौत 2 दिन पहले होने का अंदेशा है। बताया जा रहा है कि तुलसी के बेटे त्रिलोक आर्य स्टेशन तिराहे पर एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। घटना से तुलसी के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और इलाके में शोक की लहर है।

  • Related Posts

    ब्रेकिंग:- लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचा लेकर पहुंचा आरोपी दबोचा…..

    Spread the News

    Spread the Newsपत्नी से जेल में मुलाकात के दौरान रोक-टोक से था नाराज, धमकी देने के बाद लुधियाना से हरिद्वार आया था हिमांशु हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद के वरिष्ठ अधीक्षक…

    पत्नी को गोली मारने के बाद खुद पुलिस को किया फोन, फिर हुआ फरार….

    Spread the News

    Spread the News— 26 वर्षीय काजल का कमरे में मिला शव, भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज देहरादून। क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह महिला की गोली मारकर…