दर्दनाक हादसा: गेहूं कटाई के दौरान पानी से भरे पिट में गिरा मासूम,मौत…….

Spread the News

हल्द्वानी। कठघरिया स्थित बच्चीनगर में गेहूं कटाई के दौरान हुई एक हृदय विदारक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यहां एक 11 साल का बालक आठ फीट गहरे पिट में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में हो रहे गेहूं कटाई के कार्य के दौरान वह गेहूं के बंडल को पानी में भीगाने के लिए गया था। परिजन काफी देर से उसे तलाश रहे थे। पिट में तैरती उसकी चप्पल मिलने पर परिजनों को उसके गड्ढे में गिरने का पता चला।

जानकारी के मुताबिक बदायूं निवासी चंद्रभान कश्यप कटघरिया स्थित बच्ची नगर में परिवार के साथ किराए पर रहता हैं। परिवार ने यहां गेहूं कटाई का ठेका लिया था।

बृहस्पतिवार की शाम परिवार के साथ चंद्रभान का 11 वर्षीय बेटा सौरभ खेत में गेहूं कटाई कर रहा था। कटाई के बाद वह गेहूं के बंडल पानी में भिगा ने के लिए पास स्थित पिट पर गया था। यहां वह पानी से भरे आठ पिट गहरे पिट में गिर गया।

परिवार के लोग उसे ढूंढते रहे,आधे घंटे बाद उसके गड्ढे में गिरने का पता चला। चंद्रभान ने बताया सौरभ पांचवी कक्षा उत्तीर्ण कर छठी में आया था। वह पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…