जेल से फरार एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार…..

Spread the News

देहरादून। पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपेरशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उड़ीसा के कटक की जिला जेल से न्यायिक हिरासत के दौरान फरार आरोपी को ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। उस पर ₹1 लाख का इनाम भी घोषित है।

पुलिस ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले का रहने वाला 34 वर्षीय राजा साहनी डकैती 2 हत्याओं के मामले में कटक की जिला जेल में बंद था। आरोप है कि वह पिछले साल 2 अक्टूबर को जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। इसके बाद से उड़ीसा पुलिस उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।

बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए ऋषिकेश पहुंची उड़ीसा पुलिस की टीम ने उसके त्रिवेणी घाट में दिखाई देने की जानकारी दी। इसके बाद लोकल पुलिस टीमों और उड़ीसा पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस व अन्य माध्यमों से आरोपी के बारे में और जानकारी जुटाई और आरोपी का पीछा किया।

पुलिस ने इंद्रमणि बडोनी चौक के पास एक कार को संदिग्ध मानते हुए रोका। तलाशी लेने पर कार में साहनी और एक महिला समेत 4 लोग सवार मिले। उड़ीसा की पुलिस टीम द्वारा पहचान किए जाने पर साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस कार सवार अन्य तीन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने बताया कि साहनी, बिहार के कल्लू गैंग का सदस्य है। बकौल पुलिस, जरुरी कार्रवाई पूरी होने के बाद आरोपी को उड़ीसा पुलिस को सौंपा जाएगा।

  • Related Posts

    यूट्यूबर बिरजू मयाल गिरफ्तार, थाने में उत्पाद मचाने पर हुई कार्रवाई…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। कोतवाली रामनगर में पहुंचकर हंगामा करना और सरकारी काम में बाधा डालना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने थाने में उत्पात मचाने और पुलिसकर्मियों के काम…

    डीएम की सख्ती का असर, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण; 90 जिला बदर…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने अराजक तत्वों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में…