पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा टला……

Spread the News

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में प्रस्तावित एक दिवसीय दौरा फिलहाल टल गया है। पीएम चार अप्रैल को प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे पर आने वाले थे,जिसे कुछ दिन आगे बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून दिल्ली एलिवेटेड रोड का उद्घाटन और पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारिकरण के काम के शिलान्यास समेत कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास का कार्यक्रम था।

यहां देहरादून में उनके द्वारा एक बड़ी जनसभा को संबोधित किए जाने की भी तैयारी थी। गढ़ीकैंट मैदान में होने वाली इस जनसभा की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। सूत्रों के मुताबिक चुनावी राज्यों में व्यस्तता के कारण पीएम का चार अप्रैल को प्रस्तावित दौरा टाला गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन बाद अप्रैल में ही पीएम उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…