महिला महाविद्यालय में हुआ करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का आयोजन, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए टिप्स……

Spread the News

हल्द्वानी। महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में मंगलवार को एक दिवसीय करियर काउंसलिंग एक्सपो कार्यशाला का आयोजन किया गया। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयुक्त ने करियर के सम्बन्ध में छात्राओं को टिप्स दिये।

आयुक्त ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि उनमें सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा हो, तो वे भविष्य में कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि करियर में वह चुनें जो आपको पसंद हो और सोचें कि आप समाज को क्या बेहतर दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आपका दृष्टिकोण सुनिश्चित करता है कि करियर केवल आजीविका न होकर, व्यक्तिगत खुशी और समाज के लिए मूल्यवान सेवा का जरिया बने।

आयुक्त ने कहा कि इस करियर एस्पो में साइकोलाजी टेस्ट के द्वारा आपकी रुचि, व्यक्तित्व, तर्क क्षमता, और कार्य शैली का मूल्यांकन कर आपके लिए सबसे उपयुक्त करियर विकल्पों की पहचान करते हैं। यह टेैस्ट आपकी छिपी हुई क्षमताओं को उजागर करता है, जिससे आप अपनी स्ट्रेंथ के अनुसार सही फील्ड चुनकर सफल हो सकते हैं। आयुक्त ने सभी बच्चों से उक्त एस्पो का लाभ उठाने का अनुरोध किया।

कार्यशाला में महिला डिग्री कालेज की प्राचार्य डा0 आभा शर्मा ने कहा कि छात्राओं को रोजगार देने हेतु डिग्री कालेज में प्रथम बार करियर एक्स्पो का आयोजन किया जा रहा है। एक्स्पो के द्वारा छात्राओं को रोजगार देने के साथ ही उन्हें मार्गदर्शन कर उनकी छिपी क्षमताओं के उजागर करना है। उन्होंने कहा एक्स्पो में सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों द्वारा 23 स्टॉल लगाये गये है।

इस अवसर पर स्वयं सेवी सहायता समूह के बसंती राणा एवं नीमा बिष्ट को सम्मानित किया गया। इनके द्वारा हजारों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है साथ ही महिलाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए उनकी आर्थिकी को मजबूत किया जा रहा है।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के द्वारा अपने विभागीय स्टाल लगाकर छात्राओं को जानकारी दी गई।

इस अवसर पर निदेशक उच्च शिक्षा डा0 बीएन खाती,कुलपति मुक्त विश्वविद्यालय डा0 नवीन चन्द लोहनी, प्राचार्य एमबीपीजी कालेज डा0 बीएन बनकोटी, प्रो रश्मि पंत के साथ ही महिला डिग्री कालेज की छात्रायें एवं स्टाफ उपस्थित थे।

  • Related Posts

    चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान.. देखें Video.

    Spread the News

    Spread the Newsकाशीपुर। काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर सोमवार शाम को चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते देखते हगने कर को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया। अचानक हुई…

    सगे भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। सगे भाई पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त…