ओवरटेकिंग पर हुए विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत….

Spread the News

देहरादून। राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह गोलीकांड से हड़कंप मच गया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लगने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में दो एसयूवी कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी के एक गोली लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह 7 बजे से पहले की है।

इस घटना से इलाके में भय का माहौल है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस अफसरों के हवाले से छपा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

मीडिया में अब तक सामने आईं खबरों के मुताबिक, विवाद में मारपीट भी हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, मारपीट और फायरिंग के दौरान एक कार सवार 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के दौरान एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात भी सामने आई है।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…