36 लाख की स्मैक के साथ गौजाजाली की जोया गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा नशे के हिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने 36 से अधिक की स्मैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस वर्ष तीन माह में पुलिस 28 तस्करों को सलाखों के पीछे डालकर 2 करोड़ 66 लाख की स्मैक बरामद कर चुकी है।

एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी ‌द्वारा अधीनस्थों को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए ड्रग्स माफियाओं पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27/03/2026 को एफ.टी.आई गेट के पास चैकिंग के दौरान जोया खान(30) पत्नी मजहर आलम, निवासी फ्रेन्डस कालोनी, गौजाजाली, थाना बनभूलपुरा को 132 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार महिला के खिलाफ 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी में 105/26 अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्ता को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु मा० न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले भी हल्द्वानी और मुखानी थाना क्षेत्र में मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी का स्पष्ट संदेश है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साथ ही ड्रग्स तस्करों की अवैध संपति के विरुद्ध जब्तीकरण (Attachment) की कार्यवाही भी लगातार की जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

  • Related Posts

    उफनाई गौला नदी में फंसे लोगों को किया रेस्क्यू, गंभीर घायलों को भेजा सुशीला तिवारी अस्पताल….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आगामी मॉनसून सीज़न को देखते हुए , जिलाधिकारी महोदय केहल्द्वानी। आगामी मॉनसून सीज़न को देखते हुए , जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों पर आज ग़ौलापार स्टेडियम के निकट…

    नैनीताल पुलिस में हुए प्रमोशन, सीओ अमित कुमार सैनी बने अपर पुलिस अधीक्षक, सुनील बिष्ट बने इंस्पेक्टर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नैनीताल पुलिस विभाग में आज पदोन्नति के अवसर पर ‘पीपिंग सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। जनपद में तैनात *सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी को अपर पुलिस अधीक्षक*…