विजिलेंस की कार्रवाई: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार…..

Spread the News

देहरादून। जिले के हरिद्वार में विजिलेंस ने प्रमोशन के नाम पर ₹50 हजार रिश्वत लेते हुए आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यह रिश्वत रुड़की क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोशन करने के ऐवज में मांगी थी। टीम द्वारा आरोपी के घर पर भी छापेमारी की गई जिसमें कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।

हरिद्वार के रोशनाबाद निवासी आंगनबाड़ी सहायिका का लंबे समय से प्रमोशन रुका हुआ है। आरोप है कि रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय के डीपीओ रुड़की कार्यालय में तैनात रुड़की क्षेत्र की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर राखी सैनी उसके प्रमोशन को लगातार टालती आ रही थी। सहायिका ने सुपरवाइजर से इस विषय में बात की तो उसने प्रमोशन के ऐवज में 50 हजार रुपये की रिश्व मांगी।

ऐसे में सहायिका ने विजिलेंस को शिकायत कर दी। विजिलेंस ने शिकायत की जांच करते हुए मामले को सही पाया और ट्रैप टीम तैयार कर ली। सहायिका को उसने बुधवार को रोशनाबाद बुलाया था। जैसे ही वह रिश्वत लेकर पहुंची तो विजिलेंस की टीम ने पीछे से पहुंचकर राखी सैनी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में रैली के माध्यम से 2027 के चुनाव का शंखनाद कर गए खड़गे…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रामलीला मैदान हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस और बीजेपी पर वार करते हुए…

    धामी सरकार के सख्त भू कानून का असर,14 मामलों में 6.088 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार में निहित…….

    Spread the News

    Spread the News*लगभग 304 नाली भूमि पर कार्रवाई, विभिन्न प्रकार के उल्लंघन मिले* हल्द्वानी/नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा लागू सख्त भू कानून के तहत नैनीताल जिले में…