छात्रों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक की मौत……

Spread the News

देहरादून।  प्रेमनगर इलाके के केहरी गांव में सोमवार रात छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुटों के बीच  लाठी-डंडे चल गए और बीटेक के एक छात्र की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 3 छात्रों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात कुछ युवकों के बीच विवाद और मारपीट होने की जानकारी मिली। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया। युवक की दून अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर के भोपा इलाके के निवासी  22 वर्षीय दिव्यांशु जाटराना के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने दिव्यांशु के परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

मामले में 3 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, ये सभी युवक अलग-अलग कॉलेजों के छात्र हैं। इनमें से 2 छात्र बिहार और एक छात्र ऊधम सिंह नगर का रहने वाला है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…