27 सूत्रीय मांगों को लेकर, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू…..

Spread the News

हल्द्वानी। अपनी 27 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने हल्द्वानी के साथ ही प्रदेशभर में सोमवार से बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है।

सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस प्रांगण में बड़ी संख्या में पहुंचे महासंघ से जुड़े कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हड़ताल पर बैठे महासंघ से जुड़े इंजीनियरों ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले संगठन के अधिवेशन में राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव ने इन मांगों को मानने पर सहमति जताई थी लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया गया है। इस दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल हड़ताल में इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े डिप्लोमा इंजीनियर्स शामिल नहीं हो रहे हैं लेकिन मांगे जल्द नहीं मानी गईं तो वे भी हड़ताल में शामिल होने को मजबूर होंगे।

हड़ताल में वंदना रावत, रुचि जंगपांगी, ममता गोस्वामी, नेहा चौधरी, भावना पंत, सुकृति राठौर, गणेश रौतेला, आरपी सती, जगदीश चंद्र, प्रशांत गुप्ता, नीतू, अमित, पुष्कर आर्य, सुनील कांडपाल, संजय कुमार, मोहित बिष्ट, नीरज मिश्रा, नवदीप राणा, राकेश कुमार पटेल, आरसी पांडे और पंकज तिवारी समेत अलग-अलग विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

  • Related Posts

    जनसेवा में सक्रिय मनोज पाठक, स्वास्थ्य और योग के जरिए लोगों को दे रहे नई दिशा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वर्षों से भाजपा में बूथ स्तर से लेकर मंडल, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके मनोज पाठक आज भी जनता के बीच अपनी सक्रियता,…

    बनभूलपुरा में नाले पर अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किए जाने की साजिश पर नगर निगम सख्त, रुकवाया निर्माण कार्य…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा लाइन नंबर-1 क्षेत्र में नाले पर अतिक्रमण किए जाने का मामला सामने आया है। नाले के पास कब्जा कर उसे स्थायी रूप से पक्का किए जाने…