मौत बनकर सड़क पर दौड़ी इनोवा, एक की मौत 3 घायल……

Spread the News

देहरादून। राजधानी में तेज रफ्तार अनियंत्रित इनोवा ने सड़क पर तांडव मचाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को कोतवाली डालनवाला क्षेत्र में शाम करीब 7:30 बजे इनोवा कार (UK07DF1795) चालक गुनीत सिंह ने डीएल कट से तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद चालक बिना रुके आगे बढ़ता गया और स्कूटी व मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार राहुल और बाइक सवार रोहित फिलिप्स व उनका पुत्र अनुज फिलिप्स गंभीर रूप से घायल हो गए।

अचानक हुई घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां रोहित फिलिप्स की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों को टक्कर मारते हुए गेट तोड़कर एक मकान के परिसर में जा घुसी, जिससे वहां खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…