घर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में महिला समेत तीन गिरफ्तार,3 पीड़िताओं को कराया मुक्त……

Spread the News

देहरादून। राजधानी में देह व्यापार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, साथ ही तीन पीड़िताओं को भी मुक्त कराया है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने बिंदाल क्षेत्र स्थित एक मकान पर छापा मारकर देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। सूचना के आधार पर गठित टीम ने 16 मार्च की रात गांधी नगर स्थित रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में आकस्मिक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान घर के भीतर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जहां से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने मौके से मकान संचालित कर रही महिला रानी देवी, उसके सहयोगी आशीष कुमार पांडे और फुलो खान को गिरफ्तार किया, जबकि तीन पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।

 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी महिला रानी देवी अपने सहयोगी आशीष के साथ मिलकर इस धंधे को संचालित कर रही थी। वह बाहरी राज्यों से महिलाओं को काम दिलाने के बहाने देहरादून बुलाती थी और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे देह व्यापार करवाती थी। ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए महिलाओं की तस्वीरें भेजी जाती थीं, जिसके बाद फोन पर रेट और मिलने का स्थान तय किया जाता था। इसके बाद आशीष महिलाओं को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था और इसके बदले मोटा कमीशन लेता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। इस मामले में कोतवाली कैंट में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…