यहां खंडहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका,इलाके में सनसनी….

Spread the News

देहरादून। राजधानी में खंडहर में 26 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार प्रथमदृश्या मौत का कारण ड्रग्स की ओवरडोज बताया जा रहा है। युवती के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं जिससे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

पुलिस के अनुसार सोमवार को रिस्पना किनारे खंडहर में चूना भट्टा के पास एक खंडहरनुमा मकान में महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर रायपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतका की शिनाख्त शिवानी अरोरा (26) निवासी पंचपुरी सूरज बस्ती, अधोईवाला थाना रायपुर के रूप में हुई है। शिवानी लंबे समय से नशे की आदी बताई जा रही है। वह तीन बार नशा मुक्ति केंद्र में भी जा चुकी थी। शिवानी की मां ने बताया कि उसे फिर से हरिद्वार स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी थी।

बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से वह घर नहीं आ रही थी एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की जांच में नशे के ओवरडोज से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, जिस कारण हत्या की भी आशंका है। पुलिस के अनुसार मौत की असल वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट की आने के बाद पता चल सकेगी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…