अवैध खनन पर एसएसपी का सख्त एक्शन, ड्यूटी में लापरवाही पर पूरी चौकी लाइन हाजिर…

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। अवैध खनन के खिलाफ लापरवाही बरतने पर एसएसपी अजय गणपति ने ने सख्त कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी सहित पूरी चौकी के स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया है। इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की लगातार मिल रही शिकायतों और समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने मामले की जांच कराई।जांच में चौकी स्तर पर ड्यूटी के प्रति उदासीनता और लापरवाही सामने आई।

इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट समेत चौकी शक्तिफार्म में तैनात कुल आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्यवाई से एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में अवैध खनन और अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से समझौता करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…