पिता का सिर फोड़ बेटी से छेड़छाड़, दुष्कर्म की धमकी दे युवक फरार….

Spread the News

हल्द्वानी। बनभूलपुरा के जवाहर नगर क्षेत्र में युवक ने बेटी के साथ जा रहे पिता पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। युवक ने बेटी के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने युवक के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जवाहर नगर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि रविवार को वह अपनी बेटी के साथ जा रहे थे, तभी हल्द्वानी रेलवे स्टेशन के पास सद्दाम उर्फ समीर ने उन्हें रोक कर नुकीली चीज से उन पर हमला कर दिया। घटना में व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई है। इसके बाद युवक ने बेटी के साथ छेड़खानी करने के अलावा दुष्कर्म की धमकी भी दी।
थाना प्रभारी बनभूलपुरा डीएस फर्त्याल ने बताया कि सद्दाम के खिलाफ मारपीट, आपराधिक धमकी, छेड़खानी सहित अन्य धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    काल बनकर आई आंधी, पेड़ की चपेट में आने से बालक की मौत…

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। रविवार देर रात बारिश के साथ आए आंधी तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आने से 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। रात्रि में आए…

    यहां नाले में मिला अज्ञात का शव, मचा हड़कंप…..

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास नाले में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव…