संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,फंदे पर लटकी मिली…..

Spread the News

हल्द्वानी। राजपुरा के पड़ाव क्षेत्र में निवासरत महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर सब परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की रात मजदूर राजकुमार की पत्नी पिंकी (24) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। प्रथमदृष्टया जांच में पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही सामने आएगा।

लोगों ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद शायद पत्नी ने ये आत्मघाती कदम उठाया। महिला अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। तहसीलदार ने पोस्टमार्टम हाउस पर मायके व ससुराल पक्षों के लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…