जानलेवा हमले में घायल युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम…..

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी में घायल युवक हेम आर्या ने घटना के 11 वें दिन इलाज के लिए दिल्ली ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार 5 मार्च बृहस्पतिवार की शाम लगभग 6 बजे स्कूटी सवार दो युवकों ने

काठगोदाम रेलवे तिराहे के पास युवक हेम आर्या पुत्र किशोर राम, मूल निवासी गांव कूकना खेड़ा नैनीताल हाल निवासी राजपुरा कुष्ठ आश्रम के निकट पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में हेम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा था। परिजनों के अनुसार हालत में सुधार न होने पर शनिवार को वह उसे इलाज के लिए दिल्ली लेकर जा रहे थे जहां रास्ते में ही हमने दम तोड़ दिया। परिजन सब को लेकर वापस हल्द्वानी पहुंचे जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर सबको परिजनों को सौंप दिया। हमलावर युवकों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…