पायलट बाबा मंदिर में चोरी के आरोपी, 24 घंटे में गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। गेठिया स्थित पायलट बाबा मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 13.03.2026 को वादी सम्पूर्णानन्द त्रिपाठी (सेवादार, पायलट बाबा आश्रम) ने तहरीर दी कि आश्रम के पूर्व सेवादारों– संजू और दीपक कुमार ने दिनांक 09.03.2026 की रात खिड़की तोड़कर मंदिर के दानपात्र से नगदी चोरी कर ली है। चोरी की पूरी वारदात मंदिर के CCTV कैमरों में कैद हो गई थी।

मामले में एसएसपी मंजूनाथ टच के निर्देशन में उक्त चोरी के त्वरित अनावरण हेतु डॉ० जगदीश चंद्र एसपी नैनीताल द्वारारविकांत सेमवाल सीओ नैनीताल के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और CCTV फुटेज के आधार पर अभियुक्तों की पहचान सुनिश्चित की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने दिनांक 14.03.2026 को उक्त चोरी में संलिप्त 02 अभियुक्तों संजय कार्की उर्फ संजू (उम्र 20 वर्ष) निवासी रानीबाग काठगोदाम और दीपक कुमार (उम्र 21 वर्ष) निवासी रानीबाग काठगोदाम को भूमियाधार माता मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…