गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखने हेतु, जिला प्रशासन ने की ये व्यवस्था लागू……

Spread the News

हल्द्वानी। वैश्विक परिस्थितियों के कारण जनपद नैनीताल में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जारी आदेश में कहा गया है कि ऑनलाईन बुकिंग, डीएसपी, ओटीपी आदि प्रक्रियाओं में अत्यधिक फोन कॉल आने के कारण बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ लगानी पड़ रही है। इससे कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है तथा समय पर घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

इन सभी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण फिलहाल गैस एजेंसी परिसर से सीधे न करते हुए उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली के माध्यम से ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को घर पर ही सुरक्षित एवं सुगम रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस या ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे गैस एजेंसी में केवल बुकिंग कराने के लिए आ सकते हैं। सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे बुकिंग से संबंधित उपभोक्ताओं को नियमानुसार घर-घर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की स्वीकृति से जारी किया गया है तथा तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

प्रशासन की जनता से अपील…

जारी निर्देशों का पालन करते हुए अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं और गैस वितरण की डोर-टू-डोर व्यवस्था का लाभ उठाएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके ।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…