अवैध खनन पर SSP की सख्त कार्रवाई, प्रभारी समेत पूरी चौकी सस्पेंड……

Spread the News

हरिद्वार। अवैध खनन मामले में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सख्त कदम उठाते हुए चौकी प्रभारी नवीन सिंह चौहान समेत छह पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

यह कार्रवाई अवैध खनन से जुड़े एक ऑडियो के सामने आने पर की गई है। एसपी के इस सख्त रवैया से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल हुए ऑडियो के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी एसपी देहात शेखर चंद सुयाल को दी गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में अवैध खनन से जुड़े लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात सामने आई थी। ऑडियो में एक सिपाही लेनदेन की बातें करता सुनाई दे रहा है। ऑडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को निलंबित कर दिया। एसएसपी ने इस कार्रवाई से स्पष्ट किया कि अनुचित कार्यों में संलिप्तता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी के अनुसार झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित इकबालपुर चौकी में तैनात पुलिस कर्मी के पास अवेध खनन की शिकायत के लिए फोन आया। पुलिसकर्मी ने अवैध खनन करने वाले को फोन कर बताया कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत हुई है, इसलिए खनन बंद कर दो। इसके बाद पुलिस कर्मी द्वारा शिकायत करने वाले को बताया जाता है कि यहां कोई खनन नहीं हुआ है। इस मामले में ऑडियो प्राप्त हुआ है। प्रथम दृष्टया इसमें दोष पाया जा रहा है कि इसमें पुलिसकर्मियों की मिलीभगत की संभावना है। इसलिए इकबाल पुर चौकी इंचार्ज समेत सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मियों की संलिप्तता की जांच के लिए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल के नेतृत्व में जांच टीम का गठन भी किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निलंबित पुलिसकर्मी….

— नवीन सिंह चौहान-चौकी प्रभारी इकबालपुर

— हेड कॉस्टेबल विरेन्द्र शर्मा

— हेड कॉस्टेबल हरेन्द्र

— कॉस्टेबल विपिन कुमार

— कॉस्टेबल देवेश सिंह

— कॉस्टेबल प्रदीप

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…