एसपी साहब महिला सिपाही बकाया 19.60 लाख रुपये नहीं दे रही…….

Spread the News

हल्द्वानी। बेतालघाट निवासी ठेकेदार ने महिला सिपाही के खिलाफ एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। ठेकेदार दिगंबर मेहरा ने बुधवार को एसपी सिटी से शिकायत की कि उसने रामपुर रोड पंचायत घर के निकट महिला सिपाही का मकान बनाया है।

ठेकेदार ने शिकायती पत्र में कहा कि मकान निर्माण के लिए 1800 रुपये प्रति वर्ग फीट का रेट तय हुआ था। जिसके अनुसार भवन की कुल लागत 42 लाख 60 हजार रुपये हुई। जबकि उसे केवल 23 लाख रुपये ही मिले हैं। बताया कि महिला सिपाही 19.60 लाख नहीं दे रही है। ठेकेदार के अनुसार मकान बनाने के लिए उसने अपनी कार व बाइक तक बेच कर मकान का कार्य कराया। एसपी सिटी ने इस मामले में हल्द्वानी कोतवाली पुलिस को जांच कर सात दिन में आख्या देने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…