नगर निगम में खुला आधार केंद्र, महापौर गजराज बिष्ट ने किया उद्घाटन…..

Spread the News

हल्द्वानी। अब आधार कार्ड संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए क्षेत्र की जनता को यहां वहां नहीं भटकना पड़ेगा। बुधवार को महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम कार्यालय में खोले जा रहे आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। यह सेवा पीपीनगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई है। महापौर ने फीता काटकर आधार केंद्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि नगर निगम कार्यालय में आधार सेवा उपलब्ध होने से शहर के नागरिकों को आधार कार्ड से संबंधित कार्यों के लिए अब इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। आधार कार्ड से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान यहां पर उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को सरल और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना है तथा यह केंद्र उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। महापौर शहर के लोगों से इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    दुग्ध उत्पादक संघ द्वारा किया गया स्वच्छ दुग्ध उत्पादक गोष्ठी का आयोजन, दुग्ध उत्पादकों को ₹2 प्रति लीटर बढ़ोतरी की सौगात…..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की प्रबंध कमेटी के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रशासनिक भवन प्रांगण में भव्य समारोह का…

    बाघ के हमले में मारी गई महिला के परिवार को दी गई सहायता राशि का चेक हुआ बाउंस….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वन्य जीव हमले में जान गंवाने वाले लोगों को दी जाने वाली सहायता राशि के मामले में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां बाघ के हमले…