यहां मंदिर में घुसा चोर, पकड़ने आए पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हुआ फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद…

हल्द्वानी। शहर के पालीशीट वार्ड पांच स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की तड़के चोर घुस गया। इसी दौरान वहां पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह आसानी से चकमा देकर फरार हो गया। घटना से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासी विक्रम अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी चोर मंदिर में चोरी की

वारदात कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर के पास खाली प्लाट है जहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस को कई बार शिकायत की गई लेकिन अपराधियों और नशेड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisement
  • Related Posts

    राज्य स्थापना दिवस पर काटा केक, आंदोलनकारियों के संघर्ष और शहीदों के बलिदान को किया याद…

    हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर राज्य की स्थापना की वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुमित हृदयेश,…

    एमबीपीजी कॉलेज में सम्मान समारोह के दौरान हंगामा, राज्य आंदोलनकारियों ने उठाए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल

    समय पर सूचना नहीं देने को लेकर दर्जा मंत्री हुकुम सिंह कुंवर और आंदोलनकारियों के बीच मंच पर तीखी बहस हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर…