आयुक्त दीपक रावत ने सुनी जन समस्याएं, 6 करोड़ की धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज करने के आदेश….

Spread the News

हल्द्वानी। कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना। कई मामलों का आयुक्त ने मौके पर ही निस्तारण किया, और भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने जैसे मामलों पर त्वरित कार्यवाही किए जाने के निर्देश जारी किए।

जनसुनवाई में हिलक्रस्ट एवं शिखर प्रोपर्टीस के बिल्डर्स मनोज जोशी द्वारा मुक्तेश्वर क्षेत्र में प्लाट्स एवं विला के नाम पर 6 लोगों से 6 करोड़ की धोखाधडी के मामले में आयुक्त ने बिल्डर्स मनोज जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में शिकायतकर्ता ने बताया कि बिल्डर द्वारा स्टाम्प पेपर पर 31 मार्च 2025 तक नक्शा के साथ ही सभी औपचारिकतायें पूर्ण कर भवन दिया जायेगा कहा गया था, लेकिन मनोज जोशी द्वारा आज तक प्राधिकरण से कोई नक्शा पास ही नहीं कराया गया, साथ ही कोई औपचारिकतायें पूर्ण नही की गई।आयुक्त ने प्राधिकरण के जेई को उक्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिये और कहा कि यह भी जांच करें कि उक्त बिल्डर्स जहां प्लाटिंग एवं विला बना रहे हैं उक्त कंस्ट्रक्शन कम्पनी के नाम भूमि दर्ज है या नहीं।

आयुक्त ने कहा कि मुक्तेश्वर क्षेत्र में लोगों द्वारा होम स्टे के नाम पर बहुमंजलि इमारत बनाकर होटल एवं रिसोर्ट बनाये जा रहे है, जो भू कानून का घोर उल्लंघन है। आयुक्त के यह भी संज्ञान में आया कि कुछ भवनों को सील किया गया था लेकिन भू स्वामियों द्वारा निर्माण किया गया। जिसको गम्भीरता से लेते हुये आयुक्त ने प्राधिकरण के जेई का स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने कहा वर्ष 2022 के बाद सभी भवनों के अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

विगत जनसुनवाई में बलभूूलपुरा निवासी फरजाना ने बताया कि उनके पति पारिवारिक विवाद के कारण काफी दिनों से गायब है और वह काफी परेशान है जिस पर आयुक्त ने पुलिस महकमे के अधिकारियों को जांच के निर्देश दिये जिस पर पुलिस द्वारा उनके पति को महिला के सुपुुर्द किया। जिस पर महिला ने आयुक्त का आभार व्यक्त किया।

जनसुनवाई में भूमि विवाद की शिकायतें बहुतायत संख्या में आने पर आयुक्त ने कहा कि लोगों द्वारा भूमि क्रय की जाती है लेकिन उक्त भूमि की रजिस्ट्री होने के उपरान्त लोगों द्वारा भूमि की चाहरदीवारी नहीं की जाती है जिससे लोगों को मौके पर जमीन नही मिलती है और लोग धोखाधडी के शिकार होते हैं। आयुक्त ने सभी से अपील की है कि भूमि क्रय करने के उपरान्त भूमि की अवश्य चाहरदीवारी करें।

इसके अतिरिक्त हल्द्वानी नगर में इंडेन गैस सर्विस द्वारा गैस वितरण प्रणाली में कम तौल के गैस सिलेंडर देने एवं गैस की कालाबाजारी की शिकायत को कुमाऊं आयुक्त ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक को तत्काल उचित कार्यवाही करने के साथ ही सप्ताह में दो बार टीम के माध्यम से औचक निरीक्षण कराए जाने व छापेमारी की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में लापरवाही करने एवं इस कार्य में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही के भी निर्देश दिए गए।

जन सुनवाई के दौरान भवाली क्षेत्र के नागरी गांव की निवासी सरावली द्वारा फॉरेस्ट लैंड पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए जाने का मामला आया, इस पर संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि मामले में प्राधिकरण एवं वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक चालान की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही फॉरेस्ट लैंड पर बनाए गए अवैध मकान को ध्वस्त करने के भी निर्देश जारी किए गए।

इसके अतिरिक्त आयुक्त ने दोनों पक्षों के खिलाफ सरकारी भूमि को बेचने और अवैध कब्जे से संबंधित लैंड ग्रैबिंग (Land Grabbing) के तहत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने दिल्ली निवासी समीम के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…