भांजियों पर करता था आपत्तिजनक टिप्पणी, मामा ने ट्रक से कुचल उतारा मौत के घाट….

Spread the News

हरिद्वार। तीर्थ नगरी के भगवानपुर इलाके में होटल के कुक की ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पूछताछ में हत्यारोपी ने हत्या की हैरान करने वाली वजह बताई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि मृतक कुक राहुल नशे की हालत में आते जाते उसकी भांजियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। ड्राइवर ने बताया कि सुबह नशा उतरने पर वह माफी मांगता था, लेकिन बार-बार वही हरकत दोहराता था। बताया कि इसी आदत से नाराज होकर उसने कुक की हत्या कर दी।

प्रताप कॉलोनी की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसके 26 वर्षीय पति राहुल कुमार की टोल प्लाजा के पास ट्रक से कुचलकर हत्या की गई है। महिला ने बताया कि राहुल एक होटल में कुक का कार्य करता था। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी यूपी के बागपत निवासी शीशपाल को गिरफ्तार किया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…