ब्रेकिंग: थारू लोक गायिका रिंकू राणा की सड़क हादसे में मौत, सीएम धामी ने जताया शोक…. 

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड की थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा की नानकमत्ता क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके निधन की खबर से इलाके के लोगों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धामी ने उनके निधन पर शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर नोगजा निवासी थारू समाज की लोक गायिका रिंकू राणा अपनी भतीजी जिया राणा के साथ किसी काम से सितारगंज के सिसौना गई थीं। घर लौटते समय नानकमत्ता के बिछपुरी के पास ईटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली और उनके स्कूटर की भीषण टक्कर हो गई।

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं रिंकू को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उनके निधन से परिवार में मातम छा गया और जनजाति समाज के लोगों में शोक की लहर है। उनके प्रशसंकों का अस्पताल और उनके घर पर तांता लगा हुआ है।

लोकसंगीत के संरक्षण में सदैव स्मरणीय रहेगा राणा का योगदान: सीएम

लोक गायिका रिंकू राणा के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है। सीएम धामी ने कहा कि लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कहा कि रिंकू ने अपने गीतों के जरिए थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

होली पर कल ही लॉन्च किया था नया गाना

थारू लोक गायिका रिंकू राणा ने बुधवार को होली के मौके पर एक नया गाना ‘चुनर भीगे रे…’लॉन्च किया था। खबर लिखे जाने तक इस गाने को उनके फेसबुक पेज पर करीब 18,000 व्यूज मिल चुके हैं। होली के मौके पर आयोजित हुए कई कार्यक्रमों में भी उनके गीतों पर लोग जमकर थिरके थे। उन्हें उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों के साथ ही अन्य राज्यों में भी प्रस्तुति के लिए बुलाया जाता था।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…