निकाह के 3 माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप……

Spread the News

देहरादून। निकाह के कुछ माह बाद ही महिला की ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कहकशा आलम का निकाह नवंबर 2025 को रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम के साथ हुआ था। मृतका कहकशा के भाई सलमान आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी में उन्होंने ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दहेज दिया था। बताया कि बावजूद इसके ससुराल वाले दहेज को लेकर उनकी बहन को परेशान करते थे।

आरोप है कि 18 फरवरी 2026 को मृतका ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके बाद 3 मार्च की रात करीब 11 बजे भी मृतका ने फोन कर बताया कि पति, सास, ससुर, देवर और ननद रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। फिर अचानक देर रात कहकशा के ससुर का फोन आया कि उसकी अभियत खराब हो गई है।

सूचना पर मायके वाले देहरादून पहुंचे, जहां अस्पताल में पता चला कि महिला को ससुराल पक्ष मृत अवस्था में लेकर आया था। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लालच में उनकी बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…