RTE में एडमिशन के लिए इस दिन से करें अप्लाई, जानें कब और कैसे….

Spread the News

नैनीताल। Nainital जिले में RTE (निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत गरीब परिवारों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन दिलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिक्षा विभाग ने इसके लिए शेड्यूल जारी किया गया है।

जिले के सीईओ (मुख्य शिक्षा अधिकारी) गोविंद राम जयसवाल ने बताया कि 6 से 15 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल पर नए स्कूलों के रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके साथ ही पोर्टल पर पहले से मौजूद प्राइवेट स्कूलों की ओर से अपडेट भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद 23 मार्च तक बीईओ (ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) ऑफिस के स्तर से रजिस्टर्ड प्राइवेट स्कूलों की मान्यता और आरटीई के तहत रिजर्व सीटों की गणना और अन्य सत्यापन से जुड़े काम किए जाएंगे।

सीईओ के मुताबिक, प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल के जरिए 24 मार्च से 2 अप्रैल तक अप्लाई किया जा सकेगा। वहीं, इसके बाद बीईओ ऑफिस लेवल पर एप्लिकेशन फॉर्म की जांच और स्टूडेंट्स की एलिजिबिलिटी की पुष्टि की जाएगी और 17 अप्रैल को एडमिशन के लिए लॉटरी प्रक्रिया होगी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को लॉटरी का रिजल्ट जारी किया जाएगा और 18 से 30 अप्रैल तक पोर्टल पर एडमिशन लेने वाले बच्चों की सूची अपलोड की जाएगी।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…