जिला बार संघ ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह…..

Spread the News

नैनीताल। जिला बार संघ की ओर से प्रताप भैया सभागार में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को आयोजित होली मिलन समारोह में न्यायधीशों व अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की शुभकामनाये दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला अधिवक्ताओं द्वारा गणेश वंदना गाकर किया गया। अधिवक्ता राजेश त्रिपाठी ने हारमोनियम पर श्याम राधा संघ खेलो होली, कन्हैया को रंग जैसे गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। सांस्कृतिक सचिव उमेश कांडपाल ने खड़ी होली सहित अन्य पारंपरिक गीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। न्यायाधीशों व बार संघ अध्यक्ष ने सभी को होली की शुभकामनाये देते हुवे कहा कि बार व बेंच एक परिवार की तरह है जो हर पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाते आ रहे है व आगे भी मनाते रहेंगे। यहां जिला न्यायाधीश प्रशांत कुमार, बार संघ अध्यक्ष भगवत प्रसाद, अपर जिला न्यायाधीश संजीव कुमार, सीनियर सिविल जज हर्ष यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन, बार सांस्कृतिक सचिव उमेश कांडपाल, प्राधिकरण सचिव पारुल थपलियाल, मजिस्ट्रेट उर्वशी रावत, रुचिका गोयल, स्नेहा नारंग, प्रीति साह, गंगा सिंह बोरा, मनीष, मोहन जोशी, राजेन्द्र कुमार पाठक, डीजीसी सुशील कुमार शर्मा, अरुण बिष्ट, पंकज बिष्ट, सोहन तिवारी, पलक अग्रवाल, हेमा शर्मा,पूजा साह, प्रदीप परगाई, आनंद सिंह कनवाल, रवि आर्य, ज्योति प्रकाश बोरा, ओमकार नाथ गोस्वामी, अशोक मौलेखी, अखिलेश साह, बीके सांगुड़ी, राजेश चंदोला, राकेश सुयाल, त्रिलोचन पांडेय, भरत भट्ट, अनिल बिष्ट, सुभाष जोशी, भानु प्रताप मौनी, पवन सिंह, प्रमोद बहुगुणा, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज बोरा, प्रमोद तिवाड़ी, एच एल आर्या, अनिल कुमार, दीपक दानु, हरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, नवीन पंत, भुवन जोशी, पूरन जोशी, संजय सुयाल, गौरव भट्ट, चंद्रकांत बहुगुणा, निखिल बिष्ट, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, संतोष आगरी, किरन आर्या, पूजा साह, दिनेश चंद आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…