STF की बड़ी कार्रवाई, सुनील राठी गैंग के दो सदस्य अवैध पिस्टल और कारतूसों के साथ गिरफ्तार…..

Spread the News

देहरादून राजधानी में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टिम ने पौड़ी गढ़वाल जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुनील राठी गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया है।

एसटीएफ को सूत्रों से पता चला कि जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुनील राठी अपने गैंग के माध्यम से देहरादून में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम गैंग के सदस्यों की गतिविधियों पर निगाह बनाए हुए थी।

26 फरवरी को STF को सूचना मिली कि सुनील राठी गैंग के दो सदस्य काले रंग की स्कॉर्पियो में सहस्त्रधारा की ओर आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पर घेराबंदी कर वाहन को रोक दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम भानू चौधरी (22 वर्ष) निवासी सहारनपुर और पारस (28 वर्ष) निवासी मुजफ्फरनगर बताया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से एक-एक पिस्टल .32 बोर और कुल सात जिंदा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस जांच में पता चला कि दोनों आरोपी सुनील राठी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं और विवादित जमीनों के मामलों में सुनील राठी का नाम लेकर लोगों से भारी रकम उगा रहे थे। लोगों

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग की स्कॉर्पियो-एन (UP-51 BS 0001), दो आईफोन और 40 हजार रुपये भी बरामद किए। दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…