देवर संग लौट रही महिला के साथ हुए गैंग रेप मामले में 3 गिरफ्तार……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जनपद केरुद्रपुर क्षेत्र में देवर संग सरस मेले से लौट रही महिला के साथ तमंचे की नोंक पर गैंग रेप की घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी जिला अस्पताल में उपचाराधीन है। एसएसपी ऊधम सिंह नगर, अजय गणपति ने मामले को गंभीरते से लेते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया और दबिश अभियान चलाया।

पीड़िता की तहरीर के आधार पर 24 फरवरी को कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि 22 फरवरी की रात पीड़िता अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से लौट रही थी। मोदी मैदान के पास उसके देवर के परिचित युवक दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे और उसे ठंडी सड़क क्षेत्र स्थित सुनसान 15 एकड़ मैदान में ले गए। वहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया गया। विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक (अपराध), पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर ने संयुक्त रूप से पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग की।

वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, सीसीटीवी फुटेज विश्लेषण और संभावित ठिकानों पर दबिश के बाद 25 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के पास से राजा रस्तोगी, विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू और करन सिंह को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी अभय सक्सेना उर्फ चाइना द्वारा कथित रूप से विषाक्त पदार्थ सेवन किए जाने के बाद उसे जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है।

चिकित्सकीय अनुमति मिलते ही उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण में धारा 3(5) व 115(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी की जाएगी।

  • Related Posts

    कल हल्द्वानी में होंगे मुख्यमंत्री धामी, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 28 फरवरी शनिवार को पूर्वाह्न 10:45 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा लोहियाहेड हैलीपैड…

    झपटमारी पर पुलिस की तेज कार्रवाई, गिरफ्तार युवक से कान की बालियां बरामद..Video….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। वादिनी नरमा, पत्नी रोयल, निवासी हरिपुर जमन सिंह द्वारा दिनांक 26.02.2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 24.02.2026 को टीपीनगर क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों…