गौलापार में काश्तकार ने खुद को मारी गोली, घर में मचा कोहराम….

Spread the News

हल्द्वानी। गौलापार के चोरगलिया थाना क्षेत्र के गजेपुर गांव में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की रात कमलेश बेलवाल(38) अपने घर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार घर पर पत्नी के साथ हुए मामूली विवाद के बाद उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक संपन्न काश्तकार होने के साथ ही वन विभाग का ठेकदार भी बताया जा रहा है। मृतक अपने पीछे पत्नी जानकी(30), बेटी ईशु (3) और बुजुर्ग मां को छोड़ गए हैं। आकस्मिक हुई इस घटना से गांव में शोक का माहौल है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…