शहर में खुदी पड़ी सड़कों पर प्रशासन सख्त, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश….

Spread the News

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर नगर निगम सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम, एडीबी (ADB), लोक निर्माण विभाग, पेयजल संस्थान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान शहर में चल रहे सीवरेज, सड़क चौड़ीकरण तथा आंतरिक सड़कों के रिस्टोरेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेई ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी परियोजनाएं मानसून से पहले हर हाल में पूरी की जाएं।

बैठक में यह भी सामने आया कि विभिन्न स्थानों से आम जनता की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं तथा विभागों के बीच आपसी समन्वय की कमी भी देखने को मिल रही है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने सभी विभागों को आपसी तालमेल बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी या लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन प्रहार,अवैध तमंचे एवं चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।…

    तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाला कादिर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। हाथ में नंगी तलवार लेकर वाहन पर हमला कर तोड़-फोड़ करने और क्षेत्र में दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त…