हल्द्वानी के बाद अब रुद्रपुर में फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाए जाने का भंडाफोड़,आरोपी गिरफ्तार…..

Spread the News

रुद्रपुर। एसटीएफ ने छापेमारी कर फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने वाले जन सेवा केंद्र का भंडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार STF को ट्रांजिट कैंप के मछली बाजार क्षेत्र स्थित गंगवार जनसेवा केंद्र पर फर्जी आधार व पैन कार्ड बनाए वाले की सूचना प्राप्त हुई। इस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जनसेवा केंद्र पर छापा मारा। जहां से ग्राम एंचौरा, थाना पटवाई, रामपुर उत्तरप्रदेश व हाल गड्डा कॉलोनी शिमलाबहादुर निवासी चेतन कुमार को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बाहरी राज्यों से सिडकुल में नौकरी के लिए आने वाले लोगों को उत्तराखंड के आधार कार्ड व अन्य कागजात की अवश्यकता पड़ती है। लोगों को सिडकुल में नौकरी दिलाने के लिए वह आधार कार्ड में नाम बदलवाता है। एसटीएफ ने दस्तावेज जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Related Posts

    मनीष कुमार सिंह बने नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव,विजय नाथ शुक्ला को मिली ऋषिकेश नगर आयुक्त की जिम्मेदारी,देखें आदेश…. 

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी मनीष कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। वर्तमान में हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर…

    प्रदेश के सात जिलों में बदले सीएमओ,नैनीताल में डॉ. रशिम पंत को मिली नैनीताल की जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव श्री विनय शंकर पांडेय द्वारा जनहित में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों…