महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के खिलाफ सौंपी तहरीर, जाती सूचक शब्दों द्वारा अपमानित करने का आरोप…..

Spread the News

हल्द्वानी। पूर्व पार्षद राधा आर्या ने मंगलवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल को शिकायती पत्र सौंप कठोर कार्रवाई की मांग की । पत्र के अनुसार 16 फरवरी को देहरादून में कांग्रेस के राज भवन घेराव कार्यक्रम के दौरान पीड़िता भी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थी।

आरोप है कि इस दौरान महिला कॉंग्रेस की महानगर अध्यक्ष मधु सांगुड़ी द्वारा पीड़िता को सार्वजनिक रूप से अभद्र और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। जिससे पीड़िता की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है साथ ही भारी मानसिक आघात भी हुआ है। पीड़िता पूर्व उपाध्यक्ष युवा कॉंग्रेस उत्तराखण्ड, पूर्व महासचिव युवा कॉंग्रेस उत्तराखण्ड और वर्तमान मे राजीव गाँधी पंचायत राज संगठन हल्द्वानी महानगर की समन्वयक है। पत्र सौंप उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…