राजधानी में फिर चली गोली, जिम से बाहर निकल रहे गैंगस्टर की हत्या….

Spread the News

देहरादून। राजधानी में एक बार फिर दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शुक्रवार की सुबह सिल्वर सिटी मॉल स्थित जिम से बाहर आ रहे झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा कि दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। विक्रम पर झारखंड में कई हत्याएं, अपहरण और रंगदारी मांगने के मामलों सहित 50 मामले दर्ज हैं। पुलिस जांच में हत्या का कारण आपसी रंजिश माना जा रहा है।

विक्रम शर्मा रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित एनी टाइम फिटनेस जिम में एक्सरसाइज कर कर बाहर निकल रहा था। बाहर निकलते ही सीढ़ियों पर दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिसने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो पैदल मॉल के अंदर गए और गोली मारने के बाद वहां से पैदल ही निकल गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाश वहां से कुछ सौ मीटर तक पैदल भागे इसके बाद काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।आईजी ने हत्याकांड के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह उपयोग कर सकते हैं उपभोक्ता, डीएम ललित मोहन रयाल….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। शनिवार को हुई इस बैठक में मुख्यतः RDSS…

    नाले पर हुए अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, एक दर्जन से अधिक अवैध निर्माण ध्वस्त,देखें Video…..

    Spread the News

    Spread the News70 नोटिसों के बाद नगर निगम और प्रशासन की सख्त कार्रवाई मानसून सीजन में जल निकासी बाधित होने पर चला अभियान हल्द्वानी। बरसात के मौसम में जलभराव की…