उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी

Spread the News

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम सहित हिमालय के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले स्थानों पर रिमझिम बारिश हुई है। सुबह से ही मौसम खराब होने से ठिठुरन बढ़ गई है जिससे लोग ठंडे इलाकों में अलाव का सहारा ले रहे हैं। बीती रात से जनपद में मौसम बदल गया। मुख्यालय सहित जनपद के सभी कस्बों में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे। जबकि कुछ ही देर बाद रिमझिम बारिश होने लगी। केदारनाथ में बीती रात से बर्फबारी हो रही है। गुरुवार को भी केदारनाथ धाम, तुंगनाथ, चन्द्रशिला सहित ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। केदारनाथ में 2 फीट से अधिक नई बर्फ गिर गई है। फरवरी माह में हो रही बर्फबारी से एक बार फिर से केदारपुरी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं केदारनाथ में मंदिर सुरक्षा पर आईटीबीपी के जवान तैनात है जो बर्फबारी के बीच भी मंदिर में पहरा दे रहे हैं। केदारनाथ धाम के साथ ही लिंचौली और रामबाड़ा तक बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते केदारनाथ में मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। इधर, मुख्यालय सहित तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, जखोली, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, फाटा, रामपुर, गौरीकुंड आदि स्थानों पर बारिश हो रही है।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…