घास लेने गई महिला को हिंसक पशु ने बनाया शिकार, इलाके में दहशत….

Spread the News

हल्द्वानी। देवभूमि में मानव वन्य जीव संघर्ष रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों नैनीताल जिले में ही वन्यजीवों के हमले में कई महिलाओं के मारे जाने के बाद आज फतेहपुर रेंज के जंगल में घास लेने गई महिला को हिंसक वन्यजीव ने अपना शिकार बना लिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ जंगल में पहुंची और महिला का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को पीपल पोखरा नंबर 1 निवासी गंगा देवी(65) पत्नी प्रेम भारती बहू पुष्पा गोस्वामी और एक अन्य महिला हेमा जोशी के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई। इस दौरान जंगल में घात लगाए बैठे हिंसक वन्य जीव ने गंगा देवी पर हमला कर दिया और उन्हें घसीट कर ले जाने लगा। यहां साथ गई गंगा देवी की बहु ने हिम्मत दिखाते हुए हिंसक पशु को भगाने का प्रयास किया लेकिन कुछ देर बाद हिंसक पशु गंगा देवी को जंगल में घसीट ले गया। महिलाओं ने घर पहुंच लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों संग जंगल में जाकर महिला का शव बरामद कर लिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के पश्चात ही पता चलेगा कि महिला की जान लेने वाला पशु गुलदार था या बाघ।

  • Related Posts

    आबादी में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वीडियो वायरल……

    Spread the News

    Spread the Newsकाशीपुर। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की चहलकदमी से लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।…

    घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर गुलदार का हमला, बेटी की बहादुरी से बची जान……

    Spread the News

    Spread the Newsचंपावत। जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत सिमल्टा में घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर घात लगाए बैठे गुलदार ने घात हमला कर दिया। घर में मौजूद बेटी…