आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधड़ी, सुनार फरार, SSP ने दिए जांच के आदेश…

Spread the News

हल्द्वानी। शहर में सोने के आभूषण बनाने के नाम पर धोखाधडी का मामला सामने आया है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस और एसओजी को आरोपी सुनार को पकड़ने के निर्देश दे दिए हैं।

मंगलवार को लगभग दर्जनभर लोग धोखागाडी और जालसाजी की शिकायत लेकर एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के कार्यालय पहुंचे। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि हल्दूचौड़ के एक सुनार ने सोने के आभूषण बनाने के नाम पर उनके साथ ठगी की है। आरोप लगाया कि सुनार नरेंद्र(नीरज)ने क्षेत्र के कई लोगों से रुपये व सोना चांदी लिया, लेकिन तय समय पर देने से पहले ही वह रफूचक्कर हो गया।

हल्द्वानी के गुजरौड़ा निवासी पुष्पा कन्याल ने बताया कि उन्होंने नीरज को एक लाख पिचासी हजार(1.85लाख)रुपये देकर 20ग्राम सोने का आभूषण बनाने को दिया था। सुनार ने उन्हें बीती 8 फरवरी क आभूषण देने को कहा था,लेकिन इससे पहले ही 6 फरवरी को नीरज दुकान बंद कर फरार हो गया। बताया कि तभी से नीरज का नंबर भी बन्द आ रहा है। घर पर उनकी पत्नी सामान वापस करने से इनकार कर रही है। कहा कि इसकी शिकायत सोमवार को मुखानी थाने में भी दी गई थी। इसके अतिरिक्त भी कई लोगों ने सुनार द्वारा उनके साथ धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए जल्द उसे पकड़े जाने की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एस.ओ.जी. के साथ एस.ओ.मुखानी सुशील जोशी को मामले की जांच सौंपी है।

  • Related Posts

    कन्वेसिंग के दौरान छात्र नेता व समर्थकों से मारपीट , आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोतवाली पहुंचे छात्र….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियों के बीच मारपीट के आरोप से माहौल गरमा गया है। कोषाध्यक्ष पद के दावेदार छात्र नेता मुकेश पांडे ने अपने…

    मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग सख्त, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ छापेमारी……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र और लालकुआं में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों की…