9 फरवरी को शहर के इन इलाकों में 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली….

हल्द्वानी। शहर के अलग-अलग इलाकों में 9 फरवरी को करीब 7 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग ने रख-रखाव समेत अन्य कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली कटौती करने का फैसला लिया है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की है।

बिजली विभाग के मुताबिक, सोमवार को रानीबाग, टीपीनगर और धौलाखेड़ा बिजलीघर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। दरअसल, इन इलाकों में बिजली लाइनों का आधुनिकीकरण और रखरखाव कार्य होना है। ऊर्जा निगम के अधिकारीयों ने बताया है कि बिजली कटौती सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक की जाएगी। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती हो रही है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर हल्द्वानी की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डामरीकरण में आई तेजी

    कुसुमखेड़ा चौराहे पर यूयूएसडीए ने शुरू कराया सड़क का डामरीकरण, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान…

    रामलीला के मंच पर 51वें वर्ष में विधायक बंशीधर भगत ने निभाया राजा दशरथ का जीवंत किरदार..

    हल्द्वानी। राजनीति और जनसेवा के साथ अपनी लोक संस्कृति व परंपराओं से जुड़ाव बनाए रखने की मिसाल विधायक बंशीधर भगत ने पेश की है। उन्होंने ऊंचा पुल रामलीला कमेटी की…